Hindustan Hindi News

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

हस्तरेखा विज्ञान में हथेली के अधिकांश पर्वतों पर क्रॉस के निशान को अच्छा नहीं माना गया है। गुरु पर्वत को छोड़कर क्रॉस के चिह्न के व्यक्ति के जीवन में नकारात्मक असर होते हैं। क्रॉस का निशान किस पर्वत पर है, यह अधिक महत्वपूर्ण है और इससे ही व्यक्ति के जीवन में प्रभाव का आकलन किया जा सकता है। 

-जीवन रेखा या भाग्य रेखा पर क्रॉस का होना व्यापार में हानि का संकेत देता है। ऐसे व्यक्ति को व्यापार में जबरदस्त नुकसान उठाना पड़ता है। 

-मस्तिष्क रेखा पर यदि क्रॉस का चिह्न है तो यह जातक के स्वास्थ्य में परेशानी को इंगित करता है। ऐसे व्यक्ति को सिर में चोट लग सकती है।

-जीवन रेखा पर क्रॉस का निशान दुर्घटना का भी सूचक है। ऐसे स्थिति में व्यक्ति को सर्जरी कराने की नौबत तक आ सकती है। 

वास्तु टिप्स: घर आएंगे लक्ष्मी, बढ़ेगा धन, कारोबार, नोट करें ये आसान वास्तु उपाय

-चंद्र पर्वत पर क्रॉस का चिह्न यात्रा में विफलता का सूचक है। इस स्थिति में या तो व्यक्ति यात्रा पर जा नहीं पाता अथवा परिणाम अच्छे नहीं मिल पाते। 

-बुध पर्वत पर क्रॉस का निशान भी व्यापार में विफलता को दर्शाता है। ऐसा व्यक्ति व्यापार में दिन-प्रतिदिन नुकसान उठाता है। 

-यदि क्रॉस का निशान सूर्य पर्वत पर है तो व्यक्ति को अपयश या बदनामी उठानी पड़ती है। व्यक्ति झूठे आक्षेप झेल सकता है। 

-शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान दुर्घटना का संकेत देता है। ऐसे लोगों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। 

-शुक्र पर्वत पर क्रॉस प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में विफलता का दर्शाता है। 

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *