Hindustan Hindi News

[ad_1]

Numerology Horoscope 30 October 2022 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 30 अक्टूबर का दिन…

मूलांक 1- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। 

मूलांक 2- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। विरोधियों से सावधान रहें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। 

मूलांक 3- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर निर्णय लें। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 4- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। किसी को भी धन उधार देने से बचें। विरोधियों से सावधान रहें। व्यापार में हानि हो सकती है। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। 

मूलांक 5- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात संभव है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगाा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। 

मूलांक 6- आज आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। मन में नए नए विचार आएंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। सामाजिक कार्यों में गतिविधि बढ़ सकती है। 

मूलांक 7- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। आत्मविश्वास बनाए रखें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में साथियों से अनबन हो सकती है। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। व्यापार में लाभ होगा। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। 

मूलांक 8- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आय के नए स्त्रोत विकसित हो सकते हैं। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते  हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। घर-परिवार से जुड़े कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 9- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। अहंकार की भावना से दूर रहें। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गले के रोग परेशान कर सकते हैं। 

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *