Hindustan Hindi News

[ad_1]

उंगली के नीचे का भाग हस्तरेखा विज्ञान में पर्वत कहलाता है। पर्वत जितना अधिक उभरा हुआ होता है वह उतना ही अच्छा माना जाता है। यदि पर्वत उभरा हुआ है तो उससे जुड़े हुए गुण व्यक्ति के अंदर आ जाते हैं। यदि पर्वत दबा हुआ है तो निगेटिव गुण आते हैं। स्थिति के अनुसार किसी पर्वत को अविकसित, सामान्य, विकसित और अति विकसित भाग में बांटा जा सकता है। यदि पर्वत दबा हुआ है तो यह अविकसित श्रेणी में आता है। पर्वत ना उठा हुआ है और ना ही दबा हुआ तो यह सामान्य श्रेणी में आता है। पर्वत थोड़ा उभार लिए हो तो विकसित और अत्यधिक उठा हुआ तो अति विकसित श्रेणी में आता है। इन्हीं में से एक पर्वत है गुरु। गुरु पर्वत हाथ में बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। यदि गुरु पर्वत अच्छा है तो ऐसा व्यक्ति अपने माता-पिता का सम्मान करने वाले होते हैं। ऐसे लोगों को भी माता-पिता से भरपूर सहयोग मिलता है। अच्छा गुरु पर्वत अच्छे दाम्पत्य सुख का संकेत देता है। जीवनसाथी के साथ इन लोगों के अच्छे संबंध रहते हैं। अच्छे गुरु पर्वत वाले व्यक्ति को मीठा बहुत अधिक पसंद आता है। ये अपने वचनों का पालन करने वाले होते हैं। यानी जुबान के पक्के होते हैं। अच्छे गुरु पर्वत वाले लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा किया जा सकता है। इस तरह के लोग स्वाभिमानी होते हैं। 

Shani Uday 2022: शनिदेव का 24 फरवरी को होने जा रहा उदय, इन राशि वालों को मिलेंगे शुभ परिणाम

यदि गुरु पर्वत अविकसित हो तो व्यक्ति में कमियां आ जाती हैं। इस स्थिति में लोगों केा माता-पिता का सुख नहीं मिल पाता। पैतृक संपत्ति नहीं मिलती। इस तरह के लोगों को अच्छी शिक्षा नहीं मिल पाती। इनमें कम ज्ञान के बावजूद खुद को ज्यादा ज्ञानी दिखाने की आदत होती है। इस तरह के लोग झूठ बोलते हैं। दाम्पत्य जीवन में विवाद बना रहता है। कम विकसित गुरु पर्वत होने पर पत्नी का साथ लंबे समय तक नहीं मिल पाता। यानी संबंध विच्छेद की स्थिति बन जाती है या निरंतर विवाद एवं टकराव बना रहता है। ये लोग सफलता के लिए निरंतर संघर्ष करते रहते हैं। यदि यह पर्वत दबा हुआ है तो ये उच्च पद को हासिल नहीं कर पाते। यदि गुरु पर्वत चपटा हो, यानी गुरु पर्वत पर ना तो गड्ढा हो और ना ही उभरा हुआ तो यह ठीक स्थिति है। ये प्रैक्टिकली काम करते हैं। इस तरह के लोगों को हर क्षेत्र में सामान्य स्तर की ही सफलता मिलती है। यदि पर्वत उभरा हुआ है तो अच्छी स्थिति है। इस तरह के लोग दूसरों की मदद करने में तत्पर रहते हैं और समाज के लिए काम करते हैं। 

 (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *