Hindustan Hindi News

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

हाथ में कुछ संकेत ऐसे होते हैं जो आपके भाग्यशाली का प्रमाण देते हैं। यदि किसी व्यक्ति के हाथ में ये चिह्न या संकेत मौजूद हैं तो तय मानिए कि वह भाग्यशाली है और उसके जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं रहने वाली। ये संकेत केवल भाग्यशाली हाथों में ही मिलते हैं। जानिए अपने हाथ में ऐसे ही पांच संकेतों के बारे में जो आपको भाग्यशाली बनाते हैं। 

-यदि उंगलियों पर खड़ी रेखाएं दिखाई देती हैं तो यह बहुत भाग्यशाली होने का निशान है। शर्त यही है कि ये खड़ी रेखाएं चारों उंगलियों पर होनी चाहिए और स्पष्ट रूप से दिखनी भी चाहिए। यदि ये रेखाएं उंगलियों के मध्य पोर पर हों तो कम उम्र में ही इच्छा पूरी हो जाती हैं। यदि ये रेखाएं केवल दो या तीन उंगलियों में हैं तो इनका लाभ नहीं मिल पाता।

-हाथ में दूसरा भाग्यशाली संकेत है शुक्र पर्वत। यदि शुक्र पर्वत पर ज्यादा खड़ी रेखाएं हैं तो ये पैसे की कमी नहीं होने देती। यदि ये रेखाएं लेटी हुई हों तो पैसे की दिक्कत बनी रहती है। ऐसे लोगों के जीवन में पैसे आता है और खर्च हो जाता है। ऐसे लोगों को संभलकर चलना चाहिए। 

-यदि व्यक्ति के हाथ में जीवन रेखा दो मुखी हो और आखिर में यह मत्स्य के निशान में बदल जाए तो इन्हें अचानक धन की प्राप्ति होती है। ऐसे लोगों को जीवन में अचानक तरक्की मिलती है। इस स्थिति में 30 साल की उम्र से फायदा मिलना शुरू हो जाता है। हालांकि यह रेखा किसी से कटी हुई नहीं होनी चाहिए। 

आज आसमान में अपनी आंखों से देखें ये खास नजारा

-यदि जीवन रेखा के साथ-साथ मस्तिष्क रेखा और भाग्य रेखा भी अच्छी हो तो यह अच्छा संकेत है। जीवन रेखा से निकलकर एक रेखा बुध पर्वत की ओर जाए और भाग्य रेखा शनि पर्वत तक पहुंचे तो इन रेखाओं से बनने वाला त्रिभुज धनलाभ दिलाता है। 

-यदि भाग्य रेखा शनि पर्वत तक पहुंचे और हृदय रेखा से निकलकर एक रेखा मस्तिष्क रेखा से मिल जाए तो इससे बनने वाला क्रॉस का निशान भाग्यशाली होने का संकेत है। ऐसे लोगों की किस्मत 25-30 साल की उम्र में खुलती है। 

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। ये जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं  पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया  गया है।)

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *