Hindustan Hindi News

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

हनुमान जी इस कलयुग के प्रधान देव हैं और अजर- अमर हैं। हनुमान जी की कृपा से सभी तरह के दुख- दर्द दूर हो जाते हैं। हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए सुंदरकांड का पाठ भी किया जाता है। मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है।  इस दिन सुंदरकांड का पाठ करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। आइए जानते हैं सुंदरकांड का पाठ करने के लाभ…

सभी तरह के दोषों से मुक्ति मिलती है

  • सुंदरकांड का पाठ करने से सभी तरह के दोषों से मुक्ति मिल जाती है। सुंदरकांड के पाठ का बहुत अधिक महत्व होता है। जो व्यक्ति नियमित सुंदरकांड का पाठ करता है उसके जीवन में कभी कोई परेशानी  नहीं आती है। जो लोग सुंदरकांड का पाठ कर नहीं सकते हैं, उन्हें सुंदरकांड सुनना चाहिए।

भगवान राम का आर्शीवाद मिलता है

  • सुंदरकांड का पाठ करने वाले व्यक्ति को भगवान राम का विशेष आर्शीवाद प्राप्त होता है। जिस पर भगवान राम की कृपा हो जाती है उससे परेशानियों कोसों दूर रहती हैं। 

28, 29 दिसंबर को 2 ग्रह चाल बदलकर मचाएंगे हलचल, मेष से लेकर मीन राशि वाले होंगे प्रभावित, पढ़ें अपनी राशि का हाल

आत्मविश्वास बढ़ता है

  • सुंदरकांड का पाठ करने से आत्मविश्वास भी बढ़ता है। कई बार जीवन में आत्मविश्वास की कमी की वजह से लोग सफलता हासिल नहीं कर पाते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए।

भय नहीं रहता है

  • सुंदरकांड का पाठ करने से भय से मुक्ति मिल जाती है। अगर आपको किसी भी चीज से भय लगता है तो सुंदरकांड का पाठ करें।

शुक्र के राशि परिवर्तन से इन 5 राशियों के लिए नया साल रहेगा वरदान के समान, खूब बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

कार्यों में विघ्न आ रहा है तो करें सुंदरकांड का पाठ

  • अगर आपके कार्यों में विघ्न आ रहा है तो आपको सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। सुंदरकांड का पाठ करने से कार्य बिना किसी के विघ्न के पूरे हो जाते हैं।

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *