Hindustan Hindi News

[ad_1]

Saptahik Rashifal Weekly Horoscope 9 to 16 October : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है।  9 से 16 अक्टूबर 2022 का यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। पं. राघवेन्द्र शर्मा से जानिए आने वाला सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल तक जन्मे व्यक्ति)

मन परेशान हो सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। सप्ताह के प्रारंभ में परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है। आय में वृद्धि हो सकती है।

वृष (21 अप्रैल से 20 मई)

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन प्रसन्न भी रहेगा परंतु धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। आत्म संयत रहने के प्रयास करें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

मिथुन (21 मई से 21 जून तक जन्मे व्यक्ति)

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आय के साधन भी बन सकते हैं।

Shani Margi 2022: शनि ग्रह की सीधी चाल से 5 राशि के लोगों को मिलेगी राहत

कर्क (22 जून से 23 जुलाई)

आत्मविश्वास में वृद्धि तो होगी, परंतु मन परेशान भी हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी।

सिंह (24 जुलाई-22 अगस्त)

संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। माता का सान्निध्य मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के लिए भाई-बहिनों का सहयोग मिल सकता है। कुटुंब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या (23 अगस्त से 22 सितंबर)

मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। फिर भी संयत रहें। पिता का साथ मिलेगा। परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे।

तुला (23 सितंबर से 23 अक्टूबर)

मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता तथा आय में कमी हो सकती है। आय के साधन बन सकते हैं।

वृश्चिक (24 अक्टूबर से 21 नवंबर)

मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। शासन सत्ता का सहयोग का मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

धनु (22 नवंबर-21 दिसंबर)

आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परंतु मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी हो सकता है। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। खर्चों में वृद्धि होगी।

मकर (22 दिसंबर से 19 फरवरी)

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा परंतु अति उत्साही होने से बचें। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में परिवर्तन की संभावना बन रही है। लाभ के अवसर भी मिलेंगे।

कुंभ (20 जनवरी से 18 फरवरी)

वाणी में मधुरता रहेगी, परंतु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में नाकारात्मक विचारों से बचें। नौकरी में विदेश में नियुक्ति हो सकती है। आय में वृद्धि हो सकती है। लेकिन खर्च भी अधिक रहेंगे।

मीन (19 फरवरी से 20 मार्च)

मन में शान्ति व प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी।

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *