DA Image

[ad_1]

ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रहों की वर्णन किया गया है। हर ग्रह का अपना स्वामी ग्रह होता है। हर ग्रह कुछ दिनों के अंतराल में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है, जिसे राशि परिवर्तन कहा जाता है। ग्रह के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। साल के अंत में प्रेम, रोमांस और सौंदर्य के कारक शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। 

शुक्र 30 दिसंबर को मकर राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद यह फरवरी 2022 तक इसी राशि में रहेंगे। शुक्र गोचर कुछ राशि वालों के जीवन में कई बड़े बदलाव करेगा। जानिए किन राशियों को मिलेगा शुक्र गोचर का लाभ-

इन राशियों के लोग होते हैं सबसे ज्यादा रोमांटिक, क्या शामिल है आपकी या आपके पार्टनर की राशि?

1. मेष- मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र गोचर लाभकारी रहेगा। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नए साल में आप अपने लक्ष्यों की प्राप्ति भी कर सकेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है।

2. वृषभ- शुक्र गोचर आपके लिए खुशियां लेकर आ सकता है। इस दौरान आपको धन प्राप्ति के योग बनेंगे। शुक्र गोचर काल में आपके संचार कौशल में वृद्धि और वाणी में मधुरता आएगी। आप सभी को प्रभावित करने में सफल रहेंगे।

3. कर्क– कर्क राशि वालों को शुक्र गोचर काल में कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

4. वृश्चिक– शुक्र गोचर से आपको आर्थिक मोर्चे पर लाभ मिलेगा। इस दौरान आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि के योग बनेंगे।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।  

 

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *