Hindustan Hindi News

[ad_1]

31 अगस्त को शुक्र देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन शुक्र देव सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष में शुक्र को महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह के शुभ होने पर मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। वहीं शुक्र देव के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शुक्र के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं शुक्र के राशि परिवर्तन करने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल- 

मेष राशि- आत्म संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा।

वृष राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परंतु बातचीत में संयत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी मेंअफसरों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि- मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। कार्य क्षेत्र में बदलाव हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क राशि- मन अशांत हो सकता है। आत्म संयत रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लाभप्रद यात्रा का योग बन रहा है।

Weekly Numerology : आने वाला सप्ताह इन बर्थडेट वालों के जीवन में लाएगा खुशियां ही खुशियां, खूब होगा धन- लाभ, पढ़ें साप्ताहिक अंकराशि भविष्यफल

सिंह राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा लेकिन नौकरी में स्थान परिवर्तन से असहज भी हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। खर्चों में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।

कन्या राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, लेकिन धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। कार्य क्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। किसी भवन या संपत्ति से भी आय के साधन बन सकते हैं।

तुला राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। कारोबार में सफलता मिलेगी, लेकिन भाग्य में यथोचित सफलता अभी संदिग्ध है। विदेश यात्रा का योग बन रहा है।

वृश्चिक राशि- नौकरी में परिवर्तन का योग बन रहा है। पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। अपने और जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन प्राप्ति हो सकती है।

Weekly Horoscope : कल से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, आने वाले 7 दिन वरदान के समान, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

मकर राशि- कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। वाणी में सौम्यता रहेगी, परंतु धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। पठन-पाठन में मन लगेगा।

कुंभ राशि- मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास रहेगा। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा। अफसरोेें का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परंतु मन अशांत हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *