Hindustan Hindi News

[ad_1]

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं  4 जुलाई से किन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन और किन लोगों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

वृष राशि- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के मौके मिल सकते हैं। किसी संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। पिता का साथ रहेगा।

मिथुन राशि- नौकरी में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे।

कर्क राशि- नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना बन रही है। मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

गुरु पूर्णिमा पर बनेगा ग्रहों का विशेष संयोग, इन राशियों की खुलेगा किस्मत का ताला

सिंह राशि- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों हेतु विदेश प्रवास के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं।

कन्या राशि- शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। परिवार संग यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी।

तुला राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। मां-पिता का साथ मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। वस्त्रों व वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि- नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे, परंतु कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग भी बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। कुछ कठिनाइयां भी आ सकती हैं। आय में वृद्धि होगी।

धनु राशि- नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं, परंतु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है। परिश्रम भी अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

मकर राशि- नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों के सुखद नतीजे मिलेंगे। परंतु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में निवेश कर सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि- नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि। वाहन सुख में भी वृद्धि संभव। परिवार में सुख-शांति रहेगी, परंतु पिता की सेहत का ध्यान रखें। संतान सुख में वृद्धि। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। शासन का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *