DA Image

[ad_1]

Ekadashi 2021 : हिंदू धर्म में एकादशी का बहुत अधिक महत्व होता है। हर माह में दो बार एकादशी पड़ती हैं। साल में कुल 24 एकादशी पड़ती हैं। एक शुक्ल पक्ष में और एक कृष्ण पक्ष में। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को अतिप्रिय होती है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधि- विधान से पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानते हैं साल 2021 की अंतिम एकादशी की डेट, शुभ मुहूर्त और पारणा समय…

साल की अंतिम एकादशी डेट-

सफला एकादशी- दिसम्बर 30, 2021, गुरुवार

मुहूर्त-

  • पौष, कृष्ण एकादशी प्रारम्भ – 04:12 पी एम, दिसम्बर 29
  • पौष, कृष्ण एकादशी समाप्त – 01:40 पी एम, दिसम्बर 30

2022 में इन राशि वालों की नौकरी में होंगे बड़े बदलाव, खूब बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

पारणा समय-

  • 31 दिसम्बर को 07:14 ए एम से 09:18 ए एम
  • पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय – 10:39 ए एम

एकादशी पूजा- विधि:

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं।
  • घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
  • भगवान विष्णु का गंगा जल से अभिषेक करें।
  • भगवान विष्णु को पुष्प और तुलसी दल अर्पित करें।
  • अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें।

आने वाले 29 दिनों तक इन राशियों का खूब चमकेगा भाग्य, सूर्य देव की रहेगी विशेष कृपा

  • भगवान की आरती करें। 
  • भगवान को भोग लगाएं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है। भगवान विष्णु के भोग में तुलसी को जरूर शामिल करें। ऐसा माना जाता है कि बिना तुलसी के भगवान विष्णु भोग ग्रहण नहीं करते हैं। 
  • इस पावन दिन भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा भी करें। 
  • इस दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें।

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *