Hindustan Hindi News

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

माघ माह में पड़ने वाली एकादशी को जया एकादशी के नाम से जाना जाता है। हिंदू धर्म में एकादशी का बहुत अधिक महत्व होता है। हर माह में दो बार एकादशी पड़ती हैं। साल में कुल 24 एकादशी पड़ती हैं। एक शुक्ल पक्ष में और एक कृष्ण पक्ष में। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को अतिप्रिय होती है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है और मृत्यु के पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं, जया एकादशी डेट, पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त…

जया एकादशी डेट- 1 फरवरी, 2022

मुहूर्त-

एकादशी तिथि प्रारम्भ – जनवरी 31, 2023 को 12:08 पी एम बजे

एकादशी तिथि समाप्त – फरवरी 01, 2023 को 02:16 पी एम बजे

पारण (व्रत तोड़ने का) समय –  2 फरवरी,  06:56 ए एम से 09:07 ए एम

पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय – 04:41 पी एम

12 फरवरी तक इन राशियों पर खूब कृपा करेंगे सूर्य देव, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

एकादशी पूजा- विधि:

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं।
  • घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
  • भगवान विष्णु का गंगा जल से अभिषेक करें।
  • भगवान विष्णु को पुष्प और तुलसी दल अर्पित करें।
  • अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें।
  • भगवान की आरती करें। 
  • भगवान को भोग लगाएं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है। भगवान विष्णु के भोग में तुलसी को जरूर शामिल करें। ऐसा माना जाता है कि बिना तुलसी के भगवान विष्णु भोग ग्रहण नहीं करते हैं। 
  • इस पावन दिन भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा भी करें। 
  • इस दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें।

फरवरी में बुध, सूर्य और शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन, ये 4 राशि वाले होंगे सबसे अधिक प्रभावित, पढ़ें अपनी राशि का हाल

एकादशी व्रत पूजा सामग्री लिस्ट

  • श्री विष्णु जी का चित्र अथवा मूर्ति
  • पुष्प
  • नारियल 
  • सुपारी
  • फल
  • लौंग
  • धूप
  • दीप
  • घी 
  • पंचामृत 
  • अक्षत
  • तुलसी दल
  • चंदन 
  • मिष्ठान

शनि के अस्त होने से इन 5  राशियों को रहना हो सावधान, रहेगी टेढ़ी नजर

एकादशी व्रत महत्व

  • इस पावन दिन व्रत रखने से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है। 
  • इस व्रत को करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी का व्रत रखने से मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *