[ad_1]
Kharmas 2021 : गुरुवार से खरमास शुरू हो रहा है। इसी के साथ एक माह तक सभी मांगलिक कार्य स्थगित रहेंगे। ग्रहीय रूप से सूर्य के बृहस्पति की धनु राशि में गोचर करने से खरमास शुरू होगा। यह स्थिति मकर संक्रांति तक बनी रहेगी।
उत्थान ज्योतिष संस्थान के निदेशक पं. दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली के अनुसार खरमास गुरुवार 16 दिसंबर को दोपहर 2:27 बजे शुरू होगा। समापन 14 जनवरी 2022 को रात 8:34 बजे होगा। इस दौरान सूर्यदेव धनु राशि में गोचरीय संचरण करते रहेंगे। खरमास को धनुर्मास भी कहा जाता है। इस दौरान भागवत व रामायण कथा, मंत्र जाप धार्मिक कृत्य किए जा सकते हैं।
आर्थिक राशिफल : वृष, कर्क, वृश्चिक, मीन वाले आज न लें कोई भी जोखिम भरा निर्णय, जानिए व्यापार व नौकरी से जुड़े कार्यों का शुभ समय
खरमास में सूर्यबल रहेगा कमजोर: खरमास के दौरान शहनाई भी नहीं गूंजेगी। मान्यता है कि वर को सूर्य का बल और वधू को बृहस्पति का बल होने के साथ ही दोनों को चंद्रमा का बल होने से ही विवाह के योग बनते हैं। नए साल में मकर संक्रांति के बाद शादी का मुहूर्त फिर शुरू होगा।
नए साल में शादी का मुहूर्त
● जनवरी : 15, 20, 22, 23, 25, 27, 28, 29 और 30
● फरवरी : 5, 6, 9, 10, 16, 17, 18 और 19
[ad_2]
Source link
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!