Hindustan Hindi News

[ad_1]

Horoscope Rashifal 27 October 2022 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 27 अक्टूबर 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष (27 अक्तू॰ 2022)

मन अशान्त रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं।  माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मन में उतार-चढ़ाव के भाव रहेंगे। नौकरी  में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। खर्च अधिक रहेंगे। सन्तान को भी स्वास्थ्‍य विकार हो सकते है। घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे।

वृष (27 अक्तू॰ 2022)

आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलन बनाकर रखें।  परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कुटुम्‍ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। मित्रों का सहयोग रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बन रहे हैं। 

मिथुन (27 अक्तू॰ 2022)

क्रोध के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  धन की स्थिति में सुधार होगा। परिवार का साथ मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में अफसरों से वाद-विवाद से बचकर रहें। स्थान परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही है। मानसिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में भी  कठिनाइयां आ सकती हैं। मित्रों से संपर्क बढ़ेंगे। 

कर्क (27 अक्तू॰ 2022)

आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें।  व्यवधान आ सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती हैं। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। भाइयों से मनमुटाव हो सकता है। यात्रा पर जाना हो सकता है। (पं.राघवेन्द्र शर्मा)

 

सिंह (27 अक्तू॰ 2022)

मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आयेगी।  व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। भाग-दौड़ बढ़ेगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। अति उत्साही होने से बचें। अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। (पं.राघवेन्द्र शर्मा)

कन्या (27 अक्तू॰ 2022)

संयत रहें। क्रोध से बचें।  पठन-पाठन में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि के साथ स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में सुधार आएगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। अति उत्साही होने से बचें। पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। विदेश यात्रा पर भी जाना हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य को ध्यान रखें।

तुला (27 अक्तू॰ 2022)

वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा, परन्तु मन अशान्त हो सकता है।  कारोबार में सुधार होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार में मान-सम्मान मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। बातचीत में सन्तुलित रहें। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है।

धनु (27 अक्तू॰ 2022)

आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें।  परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। किसी मित्र से धन की प्राप्ति हो सकती है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। मित्रों के सहयोग से किसी नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं।

मकर (27 अक्तू॰ 2022)

मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा।  कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी सम्भव है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।

कुंभ (27 अक्तू॰ 2022)

आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें।  क्रोध से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। खर्च बढ़ेंगे। पठन-पाठन में रुचि हो सकती है। मित्रों के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।

मीन (27 अक्तू॰ 2022)

आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु मन में नकारात्मक विचारों से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।  आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। धार्मिक कार्यों से व्यस्तता बढ़ सकती है। (पं.राघवेन्द्र शर्मा)


 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *