Hindustan Hindi News

[ad_1]

Horoscope Rashifal 2 April 2022 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 2 अप्रैल 2022 को शनिवार है। इसी दिन से नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत भी हो रही है। नवरात्रि के पावन पर्व में मां दुर्गा की विधि- विधान से पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 2 अप्रैल 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मन अशान्त रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। किसी पुराने मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

अंकराशि : इन तारीखों में जन्मे लोग नवरात्रि के पहले दिन मनाएंगे जश्न, खूब होगा धन- लाभ

संबंधित खबरें

वृष राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परिवार के भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। आय की स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा, परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जाने के भी योग बन रहे हैं। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मानसिक तनाव हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी आएगी।

मिथुन राशि- बातचीत में संयत रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है।

कर्क राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु मन अशान्त हो सकता है। संयत भी रहें। कुटुम्ब में किसी बुजुर्ग से धन प्राप्त हो सकता है। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आय की स्थिति में सुधार होगा। मन में निराशा के भाव रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

सभी 9 ग्रह बदलेंगे अप्रैल में चाल, इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव, देखें किसके लिए लकी रहेगा ये माह

सिंह राशि- मन परेशान हो सकता है। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन सुख में कमी आएगी। खर्चों में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशि- क्रोध से बचें। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। आत्मसंयत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। घर परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं।

तुला राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। शैक्षिक या शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाये रखें। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। आलस्य की अधिकता रहेगी।

Chaitra Navratri 2022 : नवरात्र 2 अप्रैल से, इस बार घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां, नोट कर लें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शान्ति‍ रहेगी। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में अफसरों से मनमुटाव हो सकता है। भवन सुख का लाभ म‍िलेगा।

धनु राशि- संयत रहें। नौकरी में अफसरों से सदभाव बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। तरक्‍की के योग हैं। मन अशान्त रहेगा।

मकर राशि- संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। माता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर भी मिलेंगे। खर्च बढ़ेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

इन तारीखों में जन्मे लोग आज से मनाएंगे जश्न, 1 माह तक रहेंगे मौज में

कुंभ राशि- शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। स्थान परिवर्तन भी सम्भव है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। मित्र का आगमन हो सकता है। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है।

मीन राशि- आत्मसंयत रहें। मन परेशान हो सकता है। सन्तान के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में आपसी सद्भाव बनाये रखने के प्रयास करें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नकारात्मकता से बचकर रहें। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव के आसार हैं।

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *