Rashifal: कन्या और धनु समेत इन राशि वालों को मिलेंगे करियर में नए अवसर, ज्योतिषाचार्य से जानिए कैसा रहेगा आपका कल का दिन

[ad_1]

Horoscope Rashifal 10 January 2022 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 10 जनवरी 2022 को सोमवार है। सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 10 जनवरी, 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मन अशान्त रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मान-सम्मान बढ़ेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक और अति उत्साही होने से बचें। मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। लाभ के अवसर म‍िलेंगे।

अंकराशि : इन बर्थडेट वालों को 10 दिसंबर को रहना होगा संभलकर, शत्रु रहेंगे हावी

वृष राशि- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आत्मसंयत रहें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी

मिथुन राशि- मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबार पर ध्यान दें। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। भाइयों से मतभेद हो सकते हैं।

साप्ताहिक राशिफल : सूर्य, मंगल के राशि परिवर्तन से होंगे बड़े बदलाव, जानें कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल

कर्क राशि- संयत रहें। मन प्रसन्न रहेगा। धैर्यशीलता भी बनाये रखने का प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। खर्च अधिक रहेंगे। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ में वृद्धि होगी। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

सिंह राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। माता का साथ मिलेगा। कुछ पुराने मित्र से भेंट हो सकती हैं। मन अशान्त रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र कर विस्तार हो सकता है। स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।

कन्या राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। भाई-बहनों का साथ मिल सकता है। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आय में कमी आ सकती है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

साप्ताहिक अंकराशि : आने वाला सप्ताह में इन तारीखों में जन्मे लोग मनाएंगे जश्न, खूब होगी धन- वर्षा

तुला राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि के लिए किसी मित्र का साथ मिल सकता है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। बातचीत में सन्तुलन बनायें रखें। आत्मसंयत रहें।

धनु राशि- संयत रहें। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। सन्तान के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। क्रोध के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। भाई-बहनों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

29 साल बाद बन रही है सूर्य- शनि की युति, मेष से लेकर मीन तक वाले होंगे प्रभावित, ज्योतिषाचार्य से जानें अपनी राशि का हाल

मकर राशि- धैर्यशीलता में कमी रहेगी। खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। परिवार में कलह का वातावरण हो सकता है। मन अशान्त रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। धार्मि‍क यात्रा पर जाना हो सकता है। व‍िवादों से बचकर रहें।

कुंभ राशि- मन परेशान रहेगा। मानसिक शान्ति‍ बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। आत्मविश्वास में कमी आएगी।

इन 4 राशियों के जीवन में नहीं आता कोई संकट, बजरंगबली और शनिदेव करते हैं इनकी रक्षा

मीन राशि- मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी। सम्पत्ति एवं भवन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। आय के स्रोत व‍िकस‍ित होंगे।

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *