Hindustan Hindi News

[ad_1]

Horoscope Rashifal 22 December 2022 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 22 दिसंबर 2022 को गुरुवार है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 22 दिसंबर 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मन अशान्त रहेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। नकारात्मक विचारों से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी।  बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें, लेकिन बातचीत में संतुलन बनाए रखें। किसी मित्र के सहयेाग से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा।

वृष राशि- धैर्यशीलता में वृद्धि होगी, परन्तु फिर भी संयत रहें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। किसी अज्ञात भय से परेशान रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु मन अशान्त रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। वस्त्रों के प्रति खर्च बढ़ सकते हैं। यात्रा खर्च भी बढ़ेंगे। आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। दाम्‍पत्‍य सुख में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान रहेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। तनाव से बचें।

Lucky Numbers of 22 December : इन बर्थडेट वालों का 22 दिसंबर को मिलेंगे शुभ समाचार, खूब होगा धन- लाभ

कर्क राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्मसंयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। नौकरी में आय में वृद्धि हो सकती है। मानसिक चिंताएं परेशान करेंगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। भाइयों का साथ मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा।

सिंह राशि- धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ में वृद्धि होगी। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। शिक्षा में व्‍यवधान आ सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे।

कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। किसी मित्र से मतभेद बढ़ सकते हैं। पिता को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। आय के स्रोत बनेंगे।

28 दिसंबर से शुरू होंगे इन राशियों को अच्छे दिन, नए साल का से पहले होगा महालाभ

तुला राशि- क्रोध से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनः स्थिति रह सकती है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग भी मिल सकता है। भाई-बहनों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। वाणी में सौम्‍यता रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन में नकारात्मकता से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धन प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। संबंधों में निकटता आएगी।

धनु राशि- मन परेशान हो सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वस्‍त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि- आलस्य की अधिकता हो सकती है। धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है। शैक्षिक कार्यों में सचेत रहें। व्यवधान आ सकते हैं। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। पिता का सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेगी। धार्मिक कार्यों में व्‍यस्‍तता बढ़ सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि- क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी अधिक रहेंगे। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी पैतृक सम्‍पत्‍ति से आय हो सकती है।

मीन राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा, परन्तु मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। वाणी में मधुरता रहेगी।  मन परेशान भी हो सकता है। माता का साथ मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। कुटुम्‍ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *