मोती पहने से पहले रखे इन बातो का ध्यान

ज्योतिष शास्त्र में मोती पहनने के फ़ायदे


ज्योतिषशास्त्रियों के अनुसार चंद्र ग्रह के दोष और अशुभता से बचने के लिए मोती को शुभ माना गया है| इसका मुख्य कारण है, कि मोती चंद्र देव को अत्यधिक प्रिय है| मोती को चंद्र ग्रह का प्रतिनिधित्वकर्ता माना गया है| चंद्र, मनुष्य के मन और उसकी सोच को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करता है| चंद्र के दोष को दूर करने के लिए मोती धारण किया जाता है, क्योंकि मोती हमारे मन में स्थिरता का वास करवाता है, इससे हमारा मन भटकता नहीं है|

मोती धारण करने वाले व्यक्ति के मात्री पक्ष के साथ मधुर सम्बन्ध होते हैं| इसके साथ ही द्रव्य से जुड़े रोगों जैसे-रक्तचाप, मूत्राशय के रोग आदि में लाभ होता है| मोती पहनने से व्यक्ति में आत्मविश्वास की भी बढ़ोत्तरी होती है|

अधिकतर नवजात शिशुओं में चंद्र ग्रह का दोष अधिक होता है| इसी कारण से शिशुओं के गले में मोती पहनाया जाता है, ताकि वह ग्रहों की अशुभता से बचे रहें| इसके साथ ही दूध और जल के कारोबार से जुड़े लोगों को मोती अवश्य धारण करना चाहिए|

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि व्यक्ति की कुंडली में चन्द्रमा के साथ राहू और केतू का दोष विध्यमान है, तो उसकी कुंडली में चंद्र ग्रहण की अशुभता रहती है| शरीर पर मोती धारण करने से व्यक्ति का यह ग्रह दोष पूर्णतया समाप्त हो जाता है|

इसके अलावा ज्योतिष के मतानुसार यदि किसी व्यक्ति में क्रोध या उत्तेजना अधिक है, तो मोती पहनने से वह इन पर काबू पा सकता है| मोती गुस्से को शान्त करने और दिमाग को तनावमुक्त रखने में सहायक होता है|

मोती रत्न को पहनने से व्यक्ति में मानसिक शांति ,एकाग्रता आदि गुण विध्यमान रहता है| मोती के प्रभाव से व्यक्ति को क्रोध, तनाव, मानसिक असंतुलन या कोई अन्य दिमागी बिमारी कभी नहीं जकड़ता|

मोती धारण करने का उचित तरीका और इसके प्रभाव:

मोती धारण करने के 4 दिन के अंदर आपको असर दिखाई देने लगेगा और लगभग 2 साल तक आप इसका लाभ पा सकते हैं| इसके बाद मोती को बदल दे या मोती को शुद्ध नमक के पानी में धोलें| इससे मोती के नकारात्मक प्रभाव समाप्त हो जाएँगे| उस साफ मोती को मंदिर में शिवलिंग को छुआकर धारण कर लें|

परन्तु मोती धारण करने से पूर्व अपनी कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति ज़रूर पता कर लें| क्योंकि कभी-कभी ग़लत मोती पहनने से चंद्र ग्रह की अशुभता और अधिक हो जाती है| इससे पागलपन जैसी बीमारियाँ भी मनुष्य को घेर सकती है और यह नुकसानदायक हो सकता है|

Get Free Gemstone Consultation

Know Your Gemstone

[caldera_form id=”CF5d88ce78cc16d”]