[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
आज बसंत पंचमी का पर्व है। यह शिक्षा की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। इस दिन चार शुभ योग बन रहे हैं। हिमगिरि कालोनी निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित केदारनाथ मिश्रा ने बताया कि वसंत पंचमी का आरंभ शिव योग से होगा।
यह 25 जनवरी की शाम 6 बजकर 15 मिनट से आरंभ हो गया और 26 जनवरी की दोपहर 3 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। इसके समाप्त होते ही सिद्ध योग आरंभ हो जाएगा। यह 27 जनवरी को दोपहर 1 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। 26 जनवरी की शाम 6 बजकर 57 मिनट से सर्वार्थ सिद्धि योग आरंभ होकर 27 जनवरी की की सुबह 7 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। इसी दौरान रवियोग भी रहेगा।
Basant Panchami 2023 Wishes : बसंत पंचमी पर अपनों को भेजें ये बेस्ट SMS, इस साल का यह बसंत..
उन्होंने बताया वसंत पंचमी की पूजा का मुहूर्त सुबह 10 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। मगर उदयातिथि होने के कारण पूरे दिन मान्य होगा। वैसे गुरुवार को सुबह 7 बजकर 12 मिनट से दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक भी पूजन क मुहूर्त माना जाएगा। वसंत पंचमी अबूझ मुहूर्त होने के कारण इस दिन विवाह भी खूब होंगे। सोना-चांदी, वाहन और जायदाद खरीदना भी शुभ रहेगा।
[ad_2]
Source link
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!