Hindustan Hindi News

[ad_1]

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। मार्च में ग्रहों की स्थिति में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने से मेष से लेकर मीन राशि तक वाले प्रभावित होंगे। आइए जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज भी रहेंगे। परंतु मन परेशान हो सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा लाभप्रद हो सकती है।

वृष राशि- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। बातचीत में भी संतुलन बनाए रखने का प्रयास करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। लेकिन मन अशांत हो सकता है। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

Rashifal : 20 फरवरी को सूर्य की तरह चमकेंगी ये 5 राशियां, भगवान शंकर करेंगे कृपा की बरसात, पढ़ें राशिफल

कर्क राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु मन अशांत रहेगा। संयत रहें। क्रोध से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी पुराने व पैतृक व्यापार की दोबारा शुरुआत हो सकती है।

सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

कन्या राशि- मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी, परंतु धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। जीवन साथी का साथ मिलेगा। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।

तुला राशि- मन परेशान रहेगा। मन में निराशा व असंतोष हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कारोबार में सचेत रहें।

वृश्चिक राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।

Horoscope : 20 फरवरी से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, मां लक्ष्मी के साथ ही बरसेगी हनुमान जी की कृपा, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु मन परेशान हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। खर्चों में अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परंतु आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि- मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।

मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। खर्च बढ़ेंगे।

[ad_2]

Source link

Facebook Notice for EU! You need to login to view and post FB Comments!
If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *