Hindustan Hindi News

[ad_1]

Numerology Horoscope 23 November 2022 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 23 नवंबर का दिन…

तिजोरी में पैसों के साथ रखें ये चीजें, बनेंगे धन वर्षा के प्रबल योग

मूलांक 1- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापारिक यात्रा पर जाना हो सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 2-  आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। बनते हुए कार्यों में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

मूलांक 3-  आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संयम से कार्य करें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

दिसंबर महीने के प्रारंभ में ही इन राशियों पर धन वर्षा के प्रबल योग, जानें लकी राशियां

मूलांक 4-  आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। व्यय की अधिकता रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। महत्वपूर्ण मामलों में भावुकता में आकर निर्णय न लें। निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक 5- आज आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 6- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में साथियों और अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। विरोधियों से सावधान रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

5 दिसंबर तक ये दो बड़े ग्रह बना रहे राजयोग, इन 3 राशि के लोग हो सकते हैं मालामाल

मूलांक 7- आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम रहेगा। जोखिमभरे मामलों में निर्णय टाल दें। व्यय की अधिकता रहेगी। निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे, व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 8- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा वाला रहेगा। मन में चिंता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। उपहार की प्राप्ति हो सकती है। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 9- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *