Hindustan Hindi News

[ad_1]

Weekly Horoscope 5 To 11 September 2022: 5 सितंबर 2022, सोमवार से सितंबर महीने के नए सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। इस सप्ताह कई राशियों पर बुध समेत अन्य ग्रहों का प्रभाव पड़ेगा। जानें इस सप्ताह किन राशि वालों का चमकेगा भाग्य-

मेष– मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

इसे भी पढ़ें: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन बना रहा अद्भुत संयोग, आप भी जान लें ज्योतिषीय महत्व

वृषभ- किसी नए काम की शुरुआत से पहले अच्छे से विचार करें। रिश्तों के प्रति विनम्र रहें। पैसों को लेकर विशेष सावधानी बरतें।

मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क- परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बैठा कर आगे बढ़ें। इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में परेशानियां आ सकती हैं। रिश्तों को समय दें।

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उपलब्धियों भरा रहेगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। कार्यस्थल पर तरक्की मिल सकती है।

कन्या- इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ अबबन हो सकती है। वाद-विवाद से बचें। कार्यस्थल पर प्रगति हो सकती है। आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा।

इसे भी पढ़ें: वक्री शनि अगले महीने होने जा रहे मार्गी, इन राशि वालों के जीवन में होगी हलचल

तुला- इस सप्ताह आपको मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर तरक्की के संकेत दिख रहे हैं। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक- इस सप्ताह आपको खर्चों में वृद्धि के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। निवेश करने से पहले अच्छी तरह से सोचें। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं।

धनु- इस सप्ताह आपको काम का बोझ महसूस हो सकता है। छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत के लिहाज से यह सप्ताह उत्तम साबित होगा।

मकर- इस सप्ताह किसी काम में जल्दबाजी न करें। बड़ों की सलाह के बाद ही निवेश करें। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

कुंभ- इस सप्ताह आपके अटके काम पूरे हो सकते हैं। लव लाइफ में कुछ नया होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

इसे भी पढ़ें: शुक्र के सिंह राशि में अस्त होने के जानें ज्योतिषीय मायने, इन 4 राशियों के लोग रहें सतर्क

मीन- परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं। माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें। किसी काम में जल्दबाजी न करें। 

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *