Hindustan Hindi News

[ad_1]

मंगल ग्रह अपनी उच्च राशि मकर में 26 फरवरी को गोचर कर चुके हैं। मंगल इस राशि में 6 अप्रैल तक विराजमान रहेंगे। इस राशि में पहले से ही शनिदेव मौजूद हैं।  मंगल राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर होगा। हालांकि जिन राशि के जातकों की कुंडली में मंगल की स्थिति शुभ होगी, उन्हें विशेष लाभ के आसार रहेंगे। जानें किन राशि वालों के लिए मंगल गोचर साबित होगा लाभकारी-

मेष- आर्थिक रूप से यह समय काफी शानदार रहने वाला है। इस दौरान आपको प्रयासों में सफलता हासिल होगी। कार्यस्थल पर मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप हर चुनौती का डटकर सामना करेंगे। धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

मिथुन– मंगल गोचर आपका आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। इस दौरान आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। नौकरी में शानदार प्रदर्शन करेंगे। वाद-विवाद से बचें। इस दौरान आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।

कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं बुध, 6 मार्च से इन राशि वालों की रहेगी मौज

कन्या- कार्यस्थल पर आपको वरिष्ठ जनों का सहयोग मिलेगा। वेतन में वृद्धि के आसार हैं। मनोवांछित फल की प्राप्ति हो सकती है। निवेश के लिए समय अनुकूल है। जोखिम भरे कार्यों से बचें।

धनु– धनु राशि वालों को इस दौरान वित्तीय लाभ हो सकता है। करियर में तरक्की के आसार हैं। नौकरीपेशा करने वाले जातकों को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *