Hindustan Hindi News

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Ekadashi Kab Hai : हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत अधिक महत्व होता है। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को अतिप्रिय होती है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। इस समय माघ का पावन मास चल रहा है। हर माह में दो बार एकादशी पड़ती है। एक कृष्ण पक्ष में और एक शुक्ल पक्ष में। साल में कुल 24 एकादशी पड़ती हैं। आइए जानते हैं माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी डेट  पूजा- विधि, महत्व, शुभ मुहूर्त और सामग्री की पूरी लिस्ट….

माघ मास कृष्ण पक्ष एकादशी

  • माघ मास में कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को षटतिला एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस साल षटतिला एकादशी 18 जनवरी, बुधवार को है।

मुहूर्त- 

  • एकादशी तिथि प्रारम्भ – जनवरी 17, 2023 को 06:20 पी एम बजे

  • एकादशी तिथि समाप्त – जनवरी 18, 2023 को 04:18 पी एम बजे

  • पारण (व्रत तोड़ने का) समय – 19 नवंबर,  07:02 ए एम से 09:09 ए एम

एकादशी व्रत पूजा- विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं।
  • घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
  • भगवान विष्णु का गंगा जल से अभिषेक करें।
  • भगवान विष्णु को पुष्प और तुलसी दल अर्पित करें।
  • अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें।
  • भगवान की आरती करें। 
  • भगवान को भोग लगाएं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है। भगवान विष्णु के भोग में तुलसी को जरूर शामिल करें। ऐसा माना जाता है कि बिना तुलसी के भगवान विष्णु भोग ग्रहण नहीं करते हैं। 
  • इस पावन दिन भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा भी करें। 
  • इस दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें। 

सूर्य ने किया मकर राशि में प्रवेश, आने वाले 1 माह तक ये राशि वाले मौज में, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

एकादशी व्रत महत्व

  • इस पावन दिन व्रत रखने से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है। 
  • इस व्रत को करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी का व्रत रखने से मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।

एकादशी व्रत पूजा सामग्री लिस्ट

  • श्री विष्णु जी का चित्र अथवा मूर्ति
  • पुष्प
  • नारियल 
  • सुपारी
  • फल
  • लौंग
  • धूप
  • दीप
  • घी 
  • पंचामृत 
  • अक्षत
  • तुलसी दल
  • चंदन 
  • मिष्ठान

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *