[ad_1]
Purnima Vrat December 2021 : हिंदू धर्म में पूर्णिमा का बहुत अधिक महत्व होता है। पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा- अर्चना की जाती है। माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा 18 दिसंबर, 2021 को है। इस दिन कुछ उपाय करने से आर्थिक पक्ष मजबूत हो जाता है। आइए जानते हैं धनवान बनने के उपाय-
चंद्रमा को अर्घ्य दें
- पूर्णिमा तिथि पर चंद्रोदय होने पर कच्चे दूध में चीनी और चावल मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।
Purnima Puja Vidhi : घर में इस विधि से करें मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन पूजा- अर्चना, नोट कर लें चंद्रोदय का समय
मां लक्ष्मी और विष्णु भगवान की पूजा करें
- पूर्णिमा के पावन दिन विष्णु भगवान और मां लक्ष्मी की पूजा करें। इस दिन मां लक्ष्मी को इत्र, सुगंधित धूप और गुलाब के पुष्प अर्पित करें। मां लक्ष्मी की कृपा से आपके जीवन में कभी भी धन संबंधित समस्याएं नहीं आएंगी।
हनुमान जी की पूजा
- पूर्णिमा के दिन हनुमान जी की पूजा- अर्चना करें। हनुमान जी की कृपा से आपको सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
साल के आखिरी 13 दिन इन राशियों के लिए वरदान के समान, देखें क्या आपके लिए भी शुभ रहने वाला है 2021 का अंत
इन शुभ मुहूर्तों में करें पूजा- अर्चना-
- ब्रह्म मुहूर्त- 05:19 ए एम से 06:13 ए एम
- अभिजित मुहूर्त- 11:57 ए एम से 12:38 पी एम
- विजय मुहूर्त- 02:01 पी एम से 02:42 पी एम
- गोधूलि मुहूर्त- 05:17 पी एम से 05:41 पी एम
- अमृत काल- 10:12 ए एम से 12:00 पी एम
- निशिता मुहूर्त- 11:51 पी एम से 12:45 ए एम, दिसम्बर 19, 06:57 ए एम, दिसम्बर 19 से 08:45 ए एम, दिसम्बर 19
- अमृत सिद्धि योग– 07:08 ए एम से 01:49 पी एम
- सर्वार्थ सिद्धि योग- 07:08 ए एम से 01:49 पी एम
- रवि योग- 07:08 ए एम से 01:49 पी एम
चंद्रोदय का समय- 04:46 पी एम, 18 दिसंबर
[ad_2]
Source link
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!