Hindustan Hindi News

[ad_1]

नव वर्ष के शुरू होते ही सभी ग्रहों की राशि बदलेगी। सात अप्रैल को मंगल मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। अगले दिन बुध मेष राशि में आ जाएगा। 11 को राहु-केतु मेष-तुला में आ जाएंगे। 13 को गुरु कुंभ राशि में और 14 को सूर्य उच्च राशि मेष में आएगा। इसके बाद महीने के आखिरी में 27 को शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में और 28 को शनि अपनी ही राशि कुंभ में प्रवेश कर रहा है। सभी ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से 12 राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- नौकरी में परिवर्तन का अवसर मिल सकता है। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी, पर खर्च भी बढ़ेंगे।

वृष राशि- मानसिक शांति रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के मौके मिल सकते हैं। मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

संबंधित खबरें

चैत्र नवरात्रि : 2 से शुरुआत, 10 को रामनवमी, नोट कर लें कलश स्थापना का सबसे उत्तम मुहूर्त और विधि

मिथुन राशि-  संयत रहें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्च पद प्राप्त हो सकता है, परंतु परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।

कर्क राशि- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। खर्र्चों में वृद्धि भी होगी।

सिंह राशि- मानसिक शांति हेतु प्रयास करें। कुटुंब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि- कारोबार में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कोई नया कारोबार शुरू हो सकता है।

तुला राशि-  बातचीत में संतुलित रहें। कारोबार में सुधार होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान प्राप्त होगा। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। मन अशान्त रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। कारोबार में तरक्की मिल सकती है। तनाव से बचकर रहें।

धनु राशि-  मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता मि‍लेगी। संतान को कष्‍ट हो सकता है।

Surya Grahan 2022 date: क्या अप्रैल में साल के पहले सूर्य ग्रहण का लगेगा सूतक काल?

मकर राशि-  मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पिता का साथ मिल सकता है। परिवार की समस्‍या परेशान कर सकती है। सहयोगि‍यों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। मन परेशान रहेगा।

कुंभ राशि- संयत रहें। बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। शासन सत्‍ता का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने की उम्‍मीद है।

मीन राशि-  बातचीत में सन्तुलित रहें। मन परेशान हो सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिल सकते हैं। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। माता के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर च‍िंत‍ित रहेंगे।

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *